नितिन नवीन : बिहार से भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तक का उभार

Photo of author

By Anubhav Ranjan

भारतीय जनता पार्टी की एक सराहनीय नीति है जिससे ये पार्टी सभी को चौंकाती रहती है और हर छोटे कार्यकर्त्ता के मन में इस उम्मीद को जगाए रखती है कि वो कभी भी पार्टी में बड़ा नेता बन सकता है । वो नीति है ऐसे नाम को बड़ी जिम्मेदारी दे देना जिसकी ना तो उम्मीद हो न हीं चर्चा हो । इसी का नतीजा है कि बीते साम ये खबर निकल कर आई कि बिहार के एक युवा नेता को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया गया है । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार के युवा नेता नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर एक बड़ा दांव खेला है। बांकीपुर विधानसभा से लगातार पांच बार विधायक और बिहार सरकार में पथ निर्माण तथा नगर विकास एवं आवास मंत्री के रूप में सक्रिय नितिन नवीन की यह नियुक्ति पार्टी के युवा चेहरे को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है। रांची में जन्मे इस कायस्थ नेता का सफर साधारण परिवार से राष्ट्रीय पटल तक पहुंचने वाला प्रेरणादायक है। आइए, उनकी प्रोफाइल को करीब से देखें, जो संगठनात्मक कुशलता और सामाजिक योगदान से भरी पड़ी है।

नितिन नवीन का जन्म 23 मई 1980 को रांची, झारखंड में हुआ। उनके पिता स्व. नवी न किशोर प्रसाद सिंह और माता स्व. मीरा सिंह थे। पत्नी श्रीमती दीपमाला श्रीवास्तव के साथ उनके एक अव्यस्क पुत्र और एक अव्यस्क पुत्री हैं। शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट तक है, जो उनकी जमीनी जुड़ाव को दर्शाती है।

राजनीतिक यात्रा 2006 में पटना पश्चिम विधानसभा से विधायक बनने के साथ शुरू हुई, जहां जीत का अंतर 65,167 वोट रहा। 2010 से बांकीपुर विधानसभा में उन्होंने कमान संभाली—2010 (65,167 वोट अंतर), 2015, 2020 और 2025 में लगातार पांचवीं जीत 52,000 वोटों से हासिल की। मंत्रिमंडल में 2021 से पथ निर्माण विभाग, 2024 में नगर विकास एवं आवास तथा विधि विभाग, और 2025 में पथ निर्माण तथा नगर विकास एवं आवास मंत्री बने। यह सफर बिहार की विकास योजनाओं में उनकी सक्रियता को उजागर करता है।

संगठनात्मक दायित्वों में नितिन नवीन भाजपा युवा मोर्चा के स्तंभ रहे। 2008 में राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य और सह-प्रभारी बने। 2010-2013 और 2013-2016 तक राष्ट्रीय महामंत्री रहे। 2016-2019 में बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में युवाओं को संगठित किया। 2019 में सीक्किम राज्य चुनाव प्रभारी (लोकसभा एवं विधानसभा) और जून 2019 से संगठन प्रभारी बने। 2021-2024 तक छत्तीसगढ़ में सह-प्रभारी, 2024 में लोकसभा चुनाव प्रभारी, और जुलाई 2024 से राज्य अध्यक्ष के रूप में कार्यरत। इन भूमिकाओं ने पार्टी को नई ऊर्जा दी।

सामाजिक एवं राजनीतिक उपलब्धियां प्रभावशाली हैं। 2008 से युवा मोर्चा में सक्रिय, उन्होंने राष्ट्रीय एकता यात्रा (26 जनवरी 2011), संसद घेराव (2011) और शहीद श्रद्धांजलि यात्रा (गुवाहाटी से तवांग, 1962 के शहीदों को) में भाग लिया। बिहार युवा मोर्चा अध्यक्ष रहते युवाओं के लिए व्यापक कार्यक्रम चलाए। सीक्किम में प्रभारी रहते पहली बार भाजपा के दो विधायकों की जीत और कमल खिलाने का श्रेय उन्हें जाता है। छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत किया।

प्रमुख कार्यक्रमों में विगत 14 वर्षों से पटना में श्री श्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति के माध्यम से भव्य आयोजन। ‘नितिन सिंह प्रतीभा सम्मान समारोह’ से विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट व्यक्तियों को सम्मानित करते हैं। अंतरराष्ट्रीय अनुभव में 2013 का IVLP कार्यक्रम के तहत 15 दिनों की अमेरिका यात्रा शामिल है, जहां नेतृत्व पर सीखा।

नितिन नवीन की प्रोफाइल युवा नेतृत्व का आदर्श है। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने से भाजपा को बिहार से नई ताकत मिलेगी।